अलवर , जुलाई 30 -- राजस्थान में राजस्थान की सख्त पाबंदी और प्रशासनिक दावों के बावजूद चीनी मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है।

बुधवार देर शाम नौगांवा के कृषि महाविद्यालय के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए।

गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह (22), सुरेंद्र सिंह (32) और रेशम सिंह (22) मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर फैले चीनी मांझे की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। हादसे में देवेंद्र सिंह और रेशम सिंह के हाथ कट गए, जबकि सुरेंद्र सिंह की गर्दन पर मांझे से गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित