मधुबनी , मई 15 -- बिहार में मधुबनी जिला प्रशासन ने शुक्रवार को "नो व्हीकल डे" की अवधारणा को केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि जनभागीदारी वाले सामाजिक अभियान का स्वरूप देने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की।

बिहार सरकार द्वारा सप्ताह में एक दिन "नो व्हीकल डे" मनाने एवं पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतने की अपील के आलोक में मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय से पैदल चलकर सरकारी आवास तक का सफर तय किया।इस दौरान कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मी भी उनके साथ पैदल चलते हुए अपने-अपने आवास पहुंचे। प्रशासन की इस पहल ने आम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया कि यदि समाज का नेतृत्व करने वाले अधिकारी स्वयं इस दिशा में पहल करें तो ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषय जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित