हनुमानगढ़ , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में रसद विभाग के दल ने शनिवार को ललाना बास नथवानिया गांव में एक किराना स्टोर पर छापा मारकर 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद किया।

जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने बताया कि विभाग के दल ने हार्दिक किराना स्टोर पर अचानक दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। मौके से कुल 244 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद करके जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित