नयी दिल्ली , मई 29 -- विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नोरबू नेगी को पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय विदेश सेवा के 2009 बैच के अधिकारी श्री नेगी अभी पेरिस स्थित यूनेस्को कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि श्री नेगी के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित