नोएडा , सितंबर 09 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस-वन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिका और कनाडा के ग्राहकों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी संचालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार देर शाम कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस द्वारा 04 सितंब को फेस-वन थाना क्षेत्र में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि सेक्टर-3 नोएडा में संचालित कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से यूएस और कनाडा के ग्राहकों से संपर्क करते थे। ग्राहक का विश्वास जीतने के लिए आरोपी स्वयं को अमेरिकी नागरिक बताते थे और माइकल, जेम्स आदि नामों का इस्तेमाल करते थे। कंपनी के कर्मचारी खुद को अमेरिकन नागरिक बताते हुए ग्राहकों को प्रिंटर इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित