नोएडा , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 40 इलाके में बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

अग्निशमन अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन को तुरंत रवाना किया गया था। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित