नोएडा , मार्च 14 -- शतरंज प्रेमियों और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आयु वर्ग में रविवार को एसआरसीए चेस कार्निवल आयोजन किया जायेगा।
कैंडर टेकस्पेस नोएडा सेक्टर 62 स्थित बिंज सेंट्रल में रियल एस्टेट कंपनी ब्रूकफील्ड प्रॉपर्टीज द्वारा इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। टूर्नामेंट में रैपिड (25 5) और ब्लिट्ज (3 2) प्रारुप में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और ओपन श्रेणियां शामिल है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। लोकप्रिय शतरंज कंटेंट क्रिएटर तुषार आनंद (गूफी चेस) भी ब्लिट्ज राउंड के दौरान कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित