ग्रेटर नोएडा , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को मानसिक रुप से अस्वस्थ एक युवक के तालाब में छलांग लगा देने से हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कैलाश (32) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, दमकल सेवा की टीम, गोताखोरों तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल 'एनडीआरएफ' की टीम द्वारा युवक की तलाश के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

उन्हाेंने बताया कि युवक मूल रूप से पलवल, हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है एवं वर्तमान में सादुल्लापुर क्षेत्र में रह रहा था। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित