नोएडा , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफाइज सोसाइटी में एक युवक ने अपने फ्लैट की 22वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सज्जल मेहरोत्रा (पुत्र हरीश मेहरोत्रा) के रूप में की गई है।
पुलिस द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई, उन्होंने बताया कि परिजनों घटना के बाद सज्जल को तुरंत अस्पताल ले गये लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट द्वारा जांच की गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया, जिसमें पहली नजर में मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) की संभावना जतायी गयी है। सज्जल एक एमएनसी कंपनी का निदेशक है तथा वह अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी के फ्लैट में रह रहा था। मृतक की पत्नी की दूसरी शादी है वह भी एमएनसी कंपनी में कार्यरत है।
पुलिस द्वारा मृतक के मानसिक स्थिति के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है, और अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच जारी है। साथ ही सभी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों की तरफ अभी कोई प्राथमिकी प्राप्त नहीं हुई है अगर शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर जांच की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से सोसाइटी के निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार को दुख की इस घड़ी में सोसाइटी निवासियों ने सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित