नोएडा , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-63 थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये अलग-अलग (यूपीआई) आईडी बनाकर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच लैपटॉप, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड फोन, दो एटीएम कार्ड, 14,500 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली स्विफ्ट कार बरामद की है।

पुलिस ने शनिवार बताया कि पुलिस द्वारा तीनों ठगों को नोएडा सेक्टर-63 के डी-पार्क से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान आयुष पाण्डेय, शिवम और प्रियांशु श्रीवास्तव में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित