चंडीगढ़ , अक्टूबर 11 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नोएडा एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है और विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। ऐसे में एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर जरूर रखा जाना चाहिए।

विज ने कहा कि पहले भारत को कमजोर देश माना जाता था, लेकिन आज भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में सक्षम है। देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों से आम लोगों को प्रेरणा मिलनी चाहिए।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और विपक्ष के इसमें शामिल होने को लेकर विज ने कहा कि विरोधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं और देश की शांति भंग करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष न तो कानून का पालन करता है और न ही संवैधानिक नियमों का सम्मान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित