गोरखपुर , सितम्बर 27 -- रेल प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्व-मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीदा जं., रामपुर डुमरा जं. तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण तात्कालिक प्रभाव से आगामी चार अक्टूबर तक करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि पाटलीपुत्र से तक चलने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस चार अक्टूबर तक और गोरखपुर से 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित