नैनीताल , मार्च 13 -- उत्तराखंड के सरोवर नगरी में शुक्रवार को नैनीताल साहित्य महोत्सव का आगाज हुआ। चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में आयोजित साहित्य उत्सव का मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने शुभारंभ किया। आगामी 15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश-विदेश के लेखक, रचनाकार और साहित्यिक जगत के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।

श्री रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए लेखकों, विचारकों और साहित्यिक जगत की हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। यह महोत्सव युवाओं के लिए विशेष प्रेरणास्पद साबित होगा।

पहले दिन प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्मकार इंद्रजीत पंत द्वारा राजुला मालूशाही फिल्म पर विचार व्यक्त करते हुए प्रकाश डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित