नैनीताल , मई 13 -- उत्तराखंड की नैनीताल में पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दिल्ली निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को बताया कि हत्या का आरोपी मुकुल जैन निवासी के-03/28, गली नंबर 11, गंगोत्री विहार वेस्ट, चौपड़ा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-110053 घटना के बाद से फरार है।
उसके खिलाफ नैनीताल के कालाढूंगी थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकुल जैन ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
उपचार के दौरान उसकी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसएसपी के अनुसार आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजन से आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित