हल्द्वानी , अप्रैल 19 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्धानी में आज कराटे प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां 147 बच्चों ने जिला कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ नैनीताल द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में धानाचूली, लग्नेश्वर, भीमताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, सुंदरखान, पीएम कसियालेख और मुक्तेश्वर समेत कई क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

टेक्निकल डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आठ से 10 मई तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला जिले में इस तरह के आयोजनों से जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, वहीं उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा भी मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित