नैनीताल , मार्च 16 -- उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार देर रात चली तेज आंधी-तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक चली तेज आंधी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया।
तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे रात से ही नैनीताल समेत पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। आंधी-तूफान की रफ्तार तेज होने से कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं। वहीं शहर की सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी हवा में उड़ गई, जिससे देर रात कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए तूफान से लोग सहम गए और कई लोग घरों से बाहर निकलकर हालात का जायजा लेते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित