नैनीताल , मई 12 -- उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरगलिया पुलिस की ओर से यह कार्रवाई क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। उन्होंने कहा इस दौरान ऐसे मोटरसाइकिल चालकों को चिन्हित किया गया जो पहचान छुपाने की नीयत से बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग कर रहे थे।
अभियान के तहत चौकी कुंवरपुर क्षेत्र से 15 बाइकें सीज की गईं जबकि चोरगलिया क्षेत्र में 20 मोटरसाइकिल जब्त की गयीं, जिनमें से 12 वाहन अब भी थाने में खड़े हैं। इस दौरान अभिभावकों की भूमिका पर भी चिंता जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित