नैनीताल , मार्च 27 -- उत्तराखंड के नैनीताल में गैस की किल्लत बरकरार है। रोजाना गैस के लिए लोग सुबह से लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं और शाम को खाली सिलेंडर लेकर वापस जा रहे हैं शुक्रवार को भी नगर के गोलघर मल्लीताल में लोगों ने गैस मैनेजर अंकित पांडे को घेर लिया। गैस मैनेजर पांडे ने लोगों को समझाते हुए कि उनकी गैस बुकिंग जमा कराई गई है और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गोलघर क्षेत्र में करीब 100 सिलेंडर ही वितरित किए जाएंगे, जबकि मांग इससे कहीं ज्यादा है। ऐसे में कई लोगों को आज भी निराश होकर लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित