नैनीताल , मार्च 24 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए अभी तक कुल 19 नामांकन फार्म बिके हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला के अनुसार सोमवार तक 08 नामांकन फार्म खरीदे गए थे जबकि मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 11 और फार्म बिके गए। इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए 05, उपाध्यक्ष पद के लिए 03 जबकि सचिव पद के लिए 04, संयुक्त सचिव पद के लिए 01 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 06 नामांकन पत्र बिके हैं।
श्री चंदोला ने बताया की उच्चतम न्यायालय की गाइडलाईन के मुताबिक कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। अगले दिन 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित