अजमेर , मई 27 -- राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर एक सुदृढ़, समृद्ध एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान को सदैव प्रेरणादायी बताते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी आस्था एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

श्री डोटासरा बुधवार को श्री नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर एक शिविर में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और यह बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके विचार और जीवन हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी श्री नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसी तरह कांग्रेस के अन्य लोगों ने भी श्री नेहरु को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित