मुंबई , अप्रैल 11 -- अभिनेत्री कुब्रा सैत ने इस नेशनल पेट डे पर अपने फैंस को अपनी प्यारी बिल्ली शिफू सैत से मिलवाते हुए, उसके साथ अपने प्यारे और शरारती रिश्ते की एक झलक दिखाई है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कुब्रा मज़ेदार अंदाज़ में अपनी फेलाइन साथी पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है हालांकि उससे बात करते हुए ओवर-द-टॉप अंदाज में गुनगुनाती कुब्रा सैत की इस क्लिप को खास बना रहा है शिफू के प्रति प्यार जताने का उनका ह्यूमरस अंदाज़।

हालांकि इन सबसे बेफिक्र उनकी बिल्ली शिफू, भी कहीं न कहीं इसे एंजॉय करती नज़र आ रही है, जिससे हर पेट पैरेंट तुरंत रिलेट कर सकता है। कुब्रा की एक्सप्रेसिव सिंगिंग और ओवर-द-टॉप क्यूट बातों ने एक साधारण पल को भी बेहद एंटरटेनिंग बना दिया है। यह वही अनफिल्टर्ड और कैंडिड इंटरैक्शन है, जो दिखाता है कि पालतू जानवर हमारे अंदर के सबसे बेफिक्र और असली रूप को बाहर ले आते हैं।

अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली कुब्रा सैत प्रोफेशनल मोर्चे पर भी लगातार अपने कामों में व्यस्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित