सूरजपुर , सितंबर 19 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में शनिवार को भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक गिरने से एक शिक्षक घायल हो गया। हादसे के समय बच्चे आसपास मौजूद नहीं थे, जिससे वे इसकी चपेट में आने से बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आने से वहां मौजूद शिक्षक को चोटें आईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित