न्यूयॉर्क (अमेरिका) , जुलाई 06 -- ब्राजील फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने सोमवार को फीफा विश्वकप में नॉर्वे के खिलाफ उनकी टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने पेनल्टी के जरिए मैच के अंत में एक सांत्वना गोल दागा, लेकिन ब्राजील को एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की बदौलत नॉर्वे से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। नेमार की इस घोषणा के साथ ही उनके 16 साल लंबे करियर का अंत हो गया।

चोटो से जूझ रहे नेमार ने विश्वकप में दो मैच खेले। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में मैच खत्म होने की सीटी बजते ही नेमार रोते हुए जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित