मोतिहारी , अक्टूबर 16 -- भारत- नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 25 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से सिवान टोला के रास्ते सफेद अल्टो कार में गांजे की खेप रक्सौल लाई जा रही है। इसके बाद रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर सिवान टोला चेकपोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी में डैशबोर्ड के अंदर काली और लाल प्लास्टिक में लपेटे 12 बंडल मिले। इनका कुल वजन 25 किलोग्राम बताया गया है।मौके से एक कार जब्त कर सिवान टोला निवासी बिकु पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कार समेत बरामद पदार्थ जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित