मोतिहारी , जून 27 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नेपाल में जलजमाव और वहां से बिहार में जलप्रवाह की वजह से बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित और इसकी आशंका वाले क्षेत्रों का मुयायना भी किया। उन्होंने इस दौरान संभावित प्रभावों, एहतियाती उपायों, सुरक्षा तथा राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जा रहे पानी तथा गंडक नदी के जलप्रवाह की स्थिति की जानकारी ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर बिहार के सीमावर्ती एवं गंडक नदी से जुड़े इलाकों में प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित