सिद्धार्थनगर , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल सीमा से अवैध रूप से भारतीय मुद्रा ला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान ककरहवा चौकी क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस टीम ने हरियाणा के पानीपत निवासी आसू को सात लाख सात हजार 500 रुपये के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास इस धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित