देहरादून , अगस्त 27 -- नेपाल के सीमावर्ती जिला रसुवा एवं नुवाकोट में बुधवार सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने देहरादून सहित प्रदेश के नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया इसके लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 के अलावा मोबाइल नंबर 8218877005 और टोल फ्री 1070 नम्बर जारी किए गए हैं। जबकि देहरादून जिला की हेल्पलाइन के लिए 0135-2726066, 0135-2626066 मोबाइल नंबर 7534826066 और टोल फ्री नंबर 1077 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित