पटना , अगस्त 26 -- िन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि और भारी नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।डॉ. सुमन ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में नेपाल की जनता के साथ भारत की जनता की पूरी संवेदना और सहयोग की भावना है।
डॉ. सुमन ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे कठिन समय में पड़ोसी देश के साथ मजबूती से खड़ा होना हमारी मानवीय जिम्मेदारी भी है और भारतीय परंपरा भी। उन्होंने कहा कि नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए, जिससे प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बातचीत कर बाढ़ से हुई जान-माल की क्षति पर संवेदना व्यक्त करने तथा भारत की ओर से हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के आश्वासन का स्वागत किया।
डॉ. सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल भारत की संवेदनशील और जिम्मेदार पड़ोसी नीति को दर्शाती है। संकट की इस घड़ी में भारत का नेपाल के साथ खड़ा होना दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और आपसी विश्वास को और मजबूती प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित