नयी दिल्ली , मई 02 -- भारत और नेपाल ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।

भारत यात्रा पर आए नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आर एस पी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मंगलवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की । उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित