काठमांडू , मार्च 15 -- नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव के आनुपातिक प्रतिनिधित्व श्रेणी की 110 सीटों का आवंटन होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी सूची से सांसदों के नाम तय करने में जुट गए हैं।

द काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व श्रेणी में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को 57 सीट, नेपाली कांग्रेस को 20 सीट, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को 16 सीट, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को नौ सीट, श्रम संस्कृति पार्टी को चार सीट और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को चार सीटें मिली हैं।

प्रत्यक्ष चुनाव में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने 125 सीटें जीती हैं। इस प्रकार प्रत्यक्ष और आनुपातिक प्रतिनिधित्व दोनों मिलाकर उसके कुल 182 सदस्य प्रतिनिधि सभा में होंगे। इसी तरह नेपाली कांग्रेस को 18 प्रत्यक्ष और 20 आनुपातिक सीटों सहित कुल 38 सीटें, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एमाले को नौ प्रत्यक्ष और 16 आनुपातिक सीटों सहित कुल 25 सीटें, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को आठ प्रत्यक्ष और नौ आनुपातिक सीटों सहित कुल 17 सीटें मिली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित