काठमांडू , अप्रैल 22 -- नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरंग ने बुधवार को निवेश से जुड़े विषयों को लेकर उपजे विवादों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह विवाद पिछले कुछ समय से छाया हुआ था।

श्री गुरंग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि पद पर बने रहने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हो। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मुझसे संबंधित विषयों पर निष्पक्ष जांच हो और पद पर रहते हुए 'हितों का टकराव' न दिखे, इसी उद्देश्य से मैंने आज से ही प्रभावी होने वाला अपना इस्तीफा सौंप दिया है।"गौरतलब है कि गृह मंत्री श्री गुरंग पर उस समय सवाल उठे थे, जब धन शोधन के आरोपों में घिरे व्यवसायी दीपक भट्ट के साथ उनकी व्यावसायिक साझेदारी का विवरण सार्वजनिक हुआ था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित