काठमांडू , मार्च 27 -- नेपाल की नवगठित सरकार ने गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया है और इसमें शामिल सिफारिशों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है। समाचार पत्र कांतिपुर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया कि आयोग द्वारा 23 और 24 भाद्र की घटनाओं पर प्रस्तुत रिपोर्ट को लागू किया जायेगा। साथ ही, सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित पहलुओं पर आगे अध्ययन के लिए एक अतिरिक्त समिति गठित की जायेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया कि आयोग की अन्य सिफारिशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा, जबकि सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मित पोखरेल को सरकार का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्तकिया गया। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने जेन-जी आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने का भी निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित