बुरहानपुर , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के नावरा में माता विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, नावरा चौकी क्षेत्र के हीवरा फाटा के पास रात में माता विसर्जन के दौरान मनीष जमाले नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित