पटना , जुलाई 25 -- ानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कार्य में तैनात कर्मियों के लिए अंचलवार प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। शनिवार को नूतन राजधानी अंचल कार्यालय में सफाई कर्मियों को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा स्प्रे उपकरणों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित संचालन, कीटनाशकों के उचित एवं प्रभावी उपयोग, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन तथा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का संचालन मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। टीम में पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट तथा डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर शामिल रहे।

पटना नगर निगम मानसून के दौरान जलनिकासी कार्यों के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन दो पालियों में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान चला रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड में कार्यरत कर्मियों की दक्षता बढ़ाकर इन अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित