कोलंबो , अप्रैल 24 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इंकार करने पर तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ दायर किये गये अपने मुकदमे को वापस ले लिया है।
तुषारा ने कोलंबो जिला न्यायालय को बताया कि वह अपना केस वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि आईपीएल का बड़ा हिस्सा अब तक खेला जा चुका है। जिसके बाद कल न्यायालय इसे खारिज कर दिया। उन्होंने पिछले हफ्ते एसएलसी को लिखित माफीनामा भी भेजा था और मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई थी। तुषारा इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) का हिस्सा हैं, लेकिन 31 साल के इस गेंदबाज की जगह अब तक किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है।
अपने शुरुआती कोर्ट आवेदन में तुषारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा भी जताई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह फै़सला बरकरार है या नहीं। एसएलसी के नए फिटनेस नियमों के तहत, जब तक वह न्यूनतम मानकों पर खरे नहीं उतरते, चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। तुषारा को एसएलसी के फिटनेस मानकों को पूरा नहीं करन पाने के कारण एनओसी नहीं दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित