पटना, अप्रैल 25 -- मशहूर शायर और लेखक नीलांशु रंजन के नये उपन्यास 'माई पाप इज ग्रेट' का लोकार्पण शनिवार को राजधानी पटना के जगजीवन राम शोध संस्थान प्रबुद्ध लेखकों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में हुआ।

पत्रकार से लेखक में तब्दील हुए नीलांशु रंजन का यह तीसरा उपन्यास सामाजिक विसंगतियों के साथ रोमांटिसिज्म को जोड़ता है और उस क्लासिक किस्सागोई की याद दिलाता है, जो आज के जमाने में कहीं खो गया है। उपन्यास में भोगविलास के साथ मध्यमवर्गीय द्वंद्व को चित्रमय शैली में लिखा गया है। इसमें मध्यमवर्ग के सौभाग्य और दुर्भाग्य दोनो के दर्शन होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित