कोलकाता , मई 25 -- चुनाव आयोग ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

सुश्री मीणा को मनोज कुमार अग्रवाल के स्थान पर नियुक्त किया गया है क्योंकि श्री अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

वर्ष 1998 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मीणा वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह उन तीन अधिकारियों में शामिल थीं जिनके नामों की सिफारिश राज्य सरकार ने शीर्ष चुनावी पद के लिए चुनाव आयोग से की थी। इस पैनल में सुश्री मीणा के अलावा 2006 बैच के अधिकारी तन्मय चक्रवर्ती और साल 2007 बैच की आईएएस अधिकारी मौमिता गोदारा बसु के नाम शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित