अलवर , फरवरी 22 -- राजस्थान में अलवर में वन्यप्राणी नीलगायों की प्राण रक्षा के लिये खाटूश्याम से गुहार लगाने के लिये शनिवार को अलवर से धर्मध्वजों के साथ पदयात्रा रवाना हुई।
पदयात्री खाटूधाम के दरबार में पहुंचकर राज्य में नीलगायों की हत्या के लिये लागू क्रूर कानून को रद्द करने के लिए सामूहिक रूप से खाटूनरेश से प्रार्थना करेंगे। पदयात्रा में निरंजनसिंह, गिर्राजप्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, लोकेश शर्मा, संजय बिरमानी, हीरालाल पटेल, सुरेश मीणा, पवन तिवाड़ी आदि प्रमुख रूप से शामिल है।उल्लेखनीय है कि जयपुर से भी अहिंसा रक्षामंच के बैनर तले सुरेश गौतम के नेतृत्व में कई सौ पदयात्री नीलगायों की प्राण रक्षा के लिये खाटूश्याम के लिए रवाना हो गये हैं। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित