आइची -नागोया (जापान) , सितंबर 29 -- भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक है।

आज यहां फाइनल में नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में 28 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह उनका इन खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले दिन में सुबह के सत्र में उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

उन्होंने दूसरे राउंड में सिर्फ एक बार शॉट मिस किया, और उसके बाद भी केवल एक बार ही चूकीं, तब तक वह अपने शानदार शॉट्स के दम पर गोल्ड मेडल लगभग जीत चुकी थीं। चीन की सन युनोंग 26 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक को 21 स्कोर पर कांस्य पदक मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित