आइची नागोया , अक्टूबर 02 -- भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांडा रविवार को एशियन गेम्स 2026 के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। उन्होंने आइची-नागोया में तीन मेडल - दो गोल्ड और एक सिल्वर - जीते हैं।

नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और एशियन गेम्स 2026 में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता और इसके बाद मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित