नयी दिल्ली , अगस्त 06 -- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल का सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया है।

कांग्रेस संसदीय दल ने गुरुवार को यहां एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री डांगी को राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल का सचेतक बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य रजनी अशोकराव पाटिल के सेवानिवृत्त होने से यह पद रिक्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित