, Nov. 4 -- मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री से दीपावली और छठ के अवसर पर बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया गया है। पिछले वर्ष 10 हजार से अधिक जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। इस बार इससे भी अधिक ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया है।

श्री चौधरी ने कहा कि गया में भाव्या योजना के माध्यम से औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसी तर्ज पर बिहार में पांच अन्य स्थानों पर भी औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का आग्रह किया गया है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। राज्य में उद्योगों के लिए करीब 13 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है और अब तक एक हजार से अधिक उद्योगों को जमीन आवंटित की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित