पटना, जून 27 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से स्थापित विकास मॉडल की मदद से बिहार प्रगति और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

सुश्री अंजुम ने कहा कि 'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के तहत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, सैटेलाइट टाउनशिप जैसी योजनाएं नियोजित शहरी विकास को नई दिशा दे रही हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उद्योग, पर्यटन, निवेश और रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसके परिणामस्वरूप बिहार में विकास की गति तेज हुई है और युवाओं तथा महिलाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब संभावनाओं को साकार करने वाला राज्य बन चुका है। विकास, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हो रहे कार्य बिहार को नई पहचान और नया आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित