पटना , अप्रैल 15 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है।
श्री कुमार ने सम्राट की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और कहा कि उनकी देखरेख में राज्य की प्रगति निरंतर जारी रहेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आज श्री चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि"बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और अधिक तेजी से विकास करेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।"श्री कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कहा कि इस बदलाव को बिहार की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण क्षण समझ जाना चाहिए। उन्होंने शासन और विकास में निरंतरता की आवश्यकता पर जोर देते हुए उम्मीद जताई कि नई सरकार हाल के वर्षों में रखी गई नींव को और ऊपर ले जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित