पटना , अक्टूबर 22 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के राजवंशी नगर, बेली रोड स्थित नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्री कुमार ने आत्मीयता के साथ नीरज कुमार एवं उनके परिजनों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित