सासाराम , मार्च 24 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले को 480 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में रोहतास जिले में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर रोहतास जिले के लिए 159 करोड़ रुपये की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन एवं 321 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास किया।

श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में रोहतास जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बस्तीपुर के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करने के लिये निर्माण कराए जा रहे इंटेक वेल के संबंध में जानकारी ली। सोन नदी में उपलब्ध सतही जल का उपयोग करते हुए सासाराम, डेहरी एवं औरंगाबाद शहरों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिये इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र एवं पाइप लाइन का अधिष्ठापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित