पटना , जुलाई 10 -- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुँचाने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
लोकसेवक भवन स्थित नेक संवाद सभागार में आयोजित आज राजग घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए राजग के सभी साथियों का मार्गदर्शन किया तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित