पटना , मार्च 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
श्री कुमार ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ.चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित