पटना , जुलाई 27 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भोजपुर स्थित श्री माँ काली बखोरापुर वाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर माँ आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री कुमार ने इस अवसर पर बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, सामाजिक सौहार्द एवं समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार निरंतर विकास, सामाजिक समरसता और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करे, यही उनकी प्रार्थना है।
इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राधाचरण सेठ के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित