पटना , दिसंबर 09 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार चौधरी हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे। अपने क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित